करीना कपूर खान हाल ही में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस और परिवार के लोग काफी खुश हुए थे। अब हर कोई करीना और सैफ के न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीरें देखने को बेताब है। इस बीच करीना हॉस्पिटल से घर लौट आई हैं। आप भी देखें करीना की घर से लेटेस्ट तस्वीरें…
Advertisement
21 फरवरी को दूसरे बेटे का जन्म
करीना कपूर घर की बालकनी में आराम करती नजर आईं। उन्होंने बीती 21 फरवरी को सुबह 8.30 बजे बच्चे का वेलकम किया था।
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई थीं ऐडमिट

करीना को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एक दिन पहले शाम 5.30 बजे के करीब ऐडमिट कराया गया था।
2016 में करीना-सैफ पहली बार बने पैरंट्स

इससे पहले करीना और सैफ साल 2016 में पहली बार पैरंट्स बने थे। उस वक्त बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ था।
आमिर के साथ अगली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अब आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी।